गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा, एशिया कप फाइनल हारने के बाद बोलीं हरमनप्रीत

IND vs SL Highlights: श्रीलंका ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पहली बार एशिया कप जीत लिया। 5 बार रनर-अप रहने वाली श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से पटखनी देकर अपना पहला एशिया कप खिताब जीता।

IND vs SL Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने एशिया कप के टाइटल को डिफेंड नहीं कर पाई। फाइनल मुकाबले में उसे श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 166 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था जिसे उसने कप्तान चमारी अट्टापट्टू के 61 और हर्षिता समाराविक्रमा के नाबाद 69 रन की पारी के दम पर 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह एशिया कप के फाइनल में भारत की दूसरी हार है। 5 बार रनर-अप रह चुकी श्रीलंका के लिए यह पहला खिताब है। भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय थी।

cricket news

हरमनप्रीत कौर (साभार-ACC)

हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी निराश नजर आईं। उन्होंने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम इस दिन को आसानी से नहीं भूलेगी और टी20 विश्व कप से पहले अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी। महिला टी20 विश्व कप अक्टूबर में बांग्लादेश में खेला जायेगा।

End of Feed