ICC Women's T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की नीदरलैंड के खिलाफ जीत का हरमनप्रीत कौर ने किसे दिया श्रेय?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को महिला टी20 विश्व कप के दूसरे मैच में नीदरलैंड पर मिली जीत का श्रेय स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को दिया। जानिए कप्तान ने उनकी तारीफ में क्या कहा?

लीड्स: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को महिला टी20 विश्व कप के दूसरे मैच में नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की तारीफों के पुल बांधें। ’प्लेयर ऑफ द मैच’ मंधाना (74 रन) की शानदार बल्लेबाजी, शेफाली (55 रन, 20 रन देकर तीन विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से शिकस्त दी। यह महिला टी20 विश्व कप में टीम की सबसे बड़ी जीत भी है। इस जीत से भारत ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंच गया।

Indian Women Cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो क्रेटिड BCCI Women X)

हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा,'हमने बल्लेबाजी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। विकेट बल्लेबाजी के लिए इतना अच्छा नहीं था लेकिन जिस तरह से शेफाली और स्मृति ने बल्लेबाजी की और हमें मंच प्रदान किया वो काफी शानदार था। जब भी टीम को जरूरत होती है शेफाली हमेशा गेंदबाजी के लिए तैयार रहती है। वह हमें विकेट दिलाती रहती है, मुझे भरोसा है कि वह भविष्य में एक अच्छी ऑलराउंडर साबित होंगी।'

End of Feed