धोनी के नक्शेकदम पर हरमनप्रीत,विश्व कप ट्रॉफी लेकर गेटवे ऑफ इंडिया पर दिया ऐतिहासिक पोज

Harmanpreet Kaur Pose With Trophy: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए महिला विश्व कप 2025 को अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महेंद्र सिंह धोनी की याद दिलाई है और गेटवे ऑफ इंडिया पर जाकर ट्रॉफी के साथ पोज दिया है।

Harmanpreet Kaur Pose With Trophy: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विश्व कप जीतने के बाद एमएस धोनी की परंपरा को आगे बढ़ाया है। हरमनप्रीत ने अपनी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए, प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया पर महिला विश्व कप 2025 की ट्रॉफी के साथ पोज़ दिया।

Harmanpreet kaur  MS Dhoni Trophy ICC

हरमनप्रीत कौर और महेंद्र सिंह धोनी ट्रॉफी के साथ (फोटो- ICC)

हरमनप्रीत और उनकी टीम ने रविवार, 2 नवंबर को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचा था। इस जीत के तुरंत बाद, कप्तान हरमनप्रीत ने इस प्रतिष्ठित स्मारक पर ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। आईसीसी (ICC) ने इन तस्वीरों को सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया।

End of Feed