साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में उतरते साथ ही भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। यह उनका 200वां टी20 मुकाबला है और वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। हरमन की इस उपलब्धि का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके इस रिकॉर्ड के दूर-दूर तक कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स 184 मैच खेलकर नंबर दो पर हैं। मेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम है। भारत की बात करें तो 159 मैच के साथ रोहित शर्मा मेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबला खेलने वाले खिलाड़ी हैं।
हरमनप्रीत कौर (साभार-X)
100 टी20 मैच का रिकॉर्ड
मेंस और विमेंस क्रिकेट में सबसे पहले 100 टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की जेनी गुन के नाम था। उन्होंने यह रिकॉर्ड भारत के खिलाफ मैच खेलते हुए मुंबई में बनाया था। अब भारत की हरमनप्रीत कौर 200 टी20 खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
टाईम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- फाइनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी, भारत ने श्रीलंका को दी मात
हरमनप्रीत कौर का टी20 करियर
हरमनप्रीत कौर की बात करें तो 199 मैच में उनके नाम 4,123 रन हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 17 अर्धशतकीय पारी खेली है। वह सर्वाधिक रन बनाने की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। टॉप पर न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स हैं जिनके नाम 184 मैच में 4,739 रन है। हरमनप्रीत कौर ने इस मौके पर कहा 'यह एक अद्भुत सफर रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी दूर तक आ पाऊंगी। भगवान की कृपा रही है, मैं उनकी आभारी हूं। दोस्तों, परिवार और बीसीसीआई का शुक्रिया। मैं अपना 200वां मैच खेलते हुए ज्यादा नर्वस हूं।
टाईम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- विराट कोहली का वनडे टीम में चयनकर्ताओं ने किया सेलेक्शन, लेकिन सामने रख दी कौन सी शर्त
