India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए टी20 विश्व कप 2022 के महामुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम को अर्शदीप सिंह ने शानदार शुरुआत दिलाई और 15 रन के स्कोर तक सलामी बल्लेबाजों बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को चलता कर दिया। इसके बाद बीच के ओवरों में हार्दिक पांड्या ने कहर परपाया और 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
हार्दिक पांड्या और मोहम्मद नवाज( Image Credit: AP)
