IND vs WI T20 Series: कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने सिर ली हार की जिम्मेदारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 14, 2023, 07:00 AM IST

हार्दिक पांड्या ने वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। जानिए सीरीज गंवाने के बाद क्या बोले टीम इंडिया के कप्तान?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने विंडीज के खिलाफ 2-3 से गंवाई टी20 सीरीज
  • साल 2017 के बाद पहली बार विंडीज के खिलाफ हारा है भारत
  • सीरीज निर्णायक मुकाबले में 8 विकेट से मिली हार

लॉडरहिल: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में 2-3 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पांचवें और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। इसके बाद बारिश के बीच गेंदबाज भी कोई कमाल नहीं दिखा सके। ऐसे में टीम को 8 विकेट के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या और शाई होप

मैं मौके का फायदा नहीं उठा पाया

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2017 के बाद पहली बार टी20आई सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या ने हार की जिम्मेदारी अपने सिर पर ली। हार्दिक पांड्या ने कहा, हमने शुरुआती 10 ओवर के बाद के मौके को गंवा दिया। मैं उस स्थिति का फायदा नहीं उठा सका। मुझे समय पिच पर पैर जमाने में लगा और बाद में मैं अच्छी तरह पारी समाप्त भी नहीं कर सका।

End of Feed