Hardik Pandya: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांड्या का कहर, ये कंगारू तो बन गया पसंदीदा 'दुश्मन'

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 22, 2023, 07:09 PM IST

Hardik Pandya record: टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर व उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने पिछले कुछ सालों में चोट से ठीक होकर लौटने के बाद जमकर धमाल मचाया है। फिर चाहे वो आईपीएल की नई टीम को खिताब जिताना हो, या फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भी उनकी धमक दिखी।

Bharat banam Australia, Hardik Pandya: चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे व फाइनल मैच एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान व ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का जलवा देखने को मिला। कुछ साल पहले लगी चोट से पूरी तरह ठीक होकर लौटने के बाद पांड्या ने कुछ समय गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन धीरे-धीरे वो अपनी लय में आए, और ना सिर्फ अपनी नई आईपीएल टीम (गुजरात टाइटंस) को खिताब जिताया बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी धूम मचाई। अब तीसरे वनडे में बुधवार को एक बार फिर उनकी गेंदबाजी देखने लायक रही।

hardik pandya dismiss steve smith in third odi against australia at chennai

हार्दिक पांड्या (AP)

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 49 ओवर में 269 रन पर सिमटी। इस दौरान जिन खिलाड़ियों का सबसे खास योगदान रहा, वो थे उपकप्तान हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव जिन्होंने 3-3 विकेट झटके। लेकिन इन दोनों में हार्दिक पांड्या का प्रभाव सबसे ज्यादा रहा। हार्दिक पांड्या ने 8 ओवर में 44 रन देते हुए 3 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाजों को 85 रन के अंदर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

End of Feed