Hardik Pandya Mumbai Indians captain: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस के नए कप्तान का ऐलान किया जा चुका है। अगले सीजन में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कमान संभालने वाले हैं। इसे लेकर आधिकारिक ऐलान हो गया है। हार्दिक पांड्या को हाल ही में गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस ने ट्रेड किया था। इसी के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे कप्तानी कर सकते हैं।
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव हैं। वे आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के कप्तान बने थे। इसी के बाद से उन्होंने कप्तान के रुप में अपने पहले ही सीजन में टीम को आईपीएल की ट्रॉफी जिताई। 2023 में भी उनकी टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा और हार्दिक की लीडरशीप की भी तारीफें हुई। इसी के चलते टीम पिछले साल रनर-अप रही। हार्दिक के इसी प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने उन्हें एक बार फिर से अपनी टीम में शामिल किया और अब कप्तान भी नियुक्त करने जा रही है।
