IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल माइलस्टोन पर होगी हार्दिक पांड्या की नजर

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है। यह सीरीज हार्दिक के लिए भी खास रहने वाला है क्योंकि उनके निशाने पर दो बड़े रिकॉर्ड हैं जो वह अपने नाम कर सकते हैं।

IND vs SA: एशिया कप में चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर रहने वाले हार्दिक पांड्या मंगलवार से शुरू हो रहे टी20 सीरीज में वापसी करने वाले हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैच की सीरीज हार्दिक के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस सीरीज में उनके सामने एक नहीं बल्कि दो-दो रिकॉर्ड हैं जो वह अपने नाम कर सकते हैं। हार्दिक 2000 टी20 रन पूरा करने की दहलीज पर खड़े हैं। इसके अलावा वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के तीसरे सफल गेंदबाज हैं। उनके सामने 100 टी20 विकेट पूरा करने का भी लक्ष्य है।

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या (साभार-BCCI)

140 रन दूर हैं हार्दिक पांड्या

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हार्दिक 2000 रन पूरा करने से 140 रन दूर हैं। वर्तमान में उनके नाम 120 मैचों में, 27.35 की औसत और 141.01 के स्ट्राइक रेट से 1860 रन हैं, जिसमें पाँच अर्धशतक भी शामिल हैं। बात गेंदबाजी की करें तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने से दो विकेट दूर हैं। अगर वह 100 विकेट पूरे कर लेते हैं तो ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। केवल अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए अब तक इस फॉर्मेट में 100 विकेट लिए हैं। वर्तमान में, वह 26.58 की औसत से 98 विकेट चटका चुके हैं।

End of Feed