IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की बदल गई जर्सी, मुंबई और पंजाब के बीच ट्रेड डील पर लगी आधिकारिक मुहर

एक बड़े प्लेयर ट्रेड में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स (PBKS) में चले गए हैं। जबकि T20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। पांड्या के ट्रेड के साथ MI के साथ उनका दूसरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। इस फ्रेंचाइजी के साथ उन्होंने चार IPL टाइटल जीते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2027 से पहले सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है। मुंबई इंडियंस ने अर्शदीप सिंह के बदले हार्दिक पांड्या का पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया। यानी कि आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे और अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की जर्सी में खेलेंगे। पांड्या PBKS में अपनी मौजूदा फीस 16.35 करोड़ से बढ़कर 18 करोड़ की फीस पर शामिल होंगे। जबकि अर्शदीप MI में अपनी मौजूदा फीस 18 करोड़ पर शामिल होंगे।

Hardik and Arshdeep

हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह आईपीएल ट्रे़ड। फोटो- IPL

End of Feed