IPL 2024: ओपनिंग मैच से पहले हरभजन की कोहली को सलाह, सुलझानी होगी चेपॉक की गुत्थी

Harbhajan Singh Special Message to Virat Kohli: 22 मार्च से आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच होगा। इस बड़े मुकाबले से पहले हरभजन सिंह ने विराट कोहली को लेकर एक खास सलाह दी है।

Harbhajan Singh Special Message to Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इस लोकप्रिय लीग का पहला ही मुकाबला दो बड़ी टीमों के बीच हो रहा है। ओपनिंग एनकाउंटर में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। जहां चेन्नई सुपर किंग्स 5 ट्रॉफी जीतकर इस लीग की सबसे सफल टीम है तो वहीं आरसीबी अब तक इस टूर्नामेंट की सबसे अनलकी टीम रही है। लेकिन इस बड़े मुकाबले से पहले हरभजन सिंह ने विराट कोहली को एक खास संदेश दिया है।

Virat Kohli ms Dhoni IPL 2024

विराट कोहली और एमएस धोनी (साभार-IPL)

चेपॉक में खास नहीं कोहली का रिकॉर्ड

आईपीएल में विराट के नाम सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। इसके बावजूद एमए चिदंबरम स्टेडियम की चुनौती से उनका पार पाना अभी बाकी है। कोहली ने 237 आईपीएल मैच में सात शतकों के साथ 7263 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 130 रहा है। लेकिन चेपॉक में उनका औसत सिर्फ 30 है और स्ट्राइक रेट 111 का है।

End of Feed