मैदान के बाहर भिड़े भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी, वीडियो हुआ वायरल

Harbhajan vs Kamran: भारत-पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मैदान के बाहर भिड़ गए हैं। हरभजन सिंह ने कामरान अकमल की आलोचना की है। अकमल ने भारत-पाक मैच के दौरान अर्शदीप सिंह को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी।

Harbhajan vs Kamran: मैदान के भीतर भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी को तो आपने भिड़ते हुए देखा होगा। लेकिन अब मैदान के बाहर भी दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ गए हैं। दरअसल रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान आखिरी ओवर भारत के तेज गेंदबाद अर्शदीप सिंह ने डाला था। उन्होंने इस ओवर में सफलतापूर्वक 18 रन डिफेंड किए। इसको लेकर कामरान अकमल ने विवादास्पद टिप्पणी की। अब उस टिप्पणी पर भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर नस्लवादी टिप्पणी के लिए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल की आलोचना की।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

कामरान अकमल बनाम हरभजन सिंह (साभार-x)

अकमल ने किया नस्लभेदी टिप्पणी

End of Feed