Happy Birthday Sachin Tendulkar: 52 साल के हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, जानें उनसे जुड़ी 5 खास बातें

Happy Birthday Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेंदुलकर के क्रिकेट के रिकॉर्ड तो हर कोई जानता है लेकिन उनके बारे में 5 ऐसी अनसुनी बातें हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Happy Birthday Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज और 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज (बुधवार, 24 अप्रैल) अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले 16 साल के इस नौजवान ने अपने करियर में क्रिकेट की दुनिया के तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम किए, जिनमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी शामिल है।सचिन का प्रभाव इतना अद्भुत था कि महान डॉन ब्रैडमैन ने भी कहा था कि उनकी बल्लेबाजी की शैली उनके जैसी ही है। ओडीआई में 18,426 और टेस्ट में 15,921 रन बनाकर संन्यास लेने वाले सचिन ने 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीतकर अपना सपना पूरा किया।

Happy Birthday Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर बर्थडे

उनके 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों में से 51 टेस्ट और 49 ओडीआई में आए। बाद में विराट कोहली ने ओडीआई में 50 शतक बनाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन उन्होंने स्टैंड्स में बैठे सचिन के सामने श्रद्धा से सिर झुकाया।सचिन ने 2012 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया और नवंबर 2013 में अपना 200वां टेस्ट खेलने के बाद सभी प्रारूपों से क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन किया और 34,357 रनों का विशाल पहाड़ खड़ा किया। आइए जानते हैं सचिन तेंदुलकर से जुड़ी 5 खास बातें

End of Feed