Happy Birthday DON: बल्ले का जादूगर, क्रिकेट के डॉन की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Happy Birthday Don: क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक और बल्ले का जादूगर कहे जाने वाले महान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डोनाल्ड ब्रैडमैन (डॉन ब्रैंडमैन) का आज जन्मदिन है। वो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी जिंदगी की कुछ खास बातें आज भी बेहद दिलचस्प बनी हुई हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिकेट के 'डॉन' का जन्मदिन आज
  • डोनाल्ड ब्रैडमैन जैसा बल्लेबाज नहीं हुआ
  • 99.94 के औसत के साथ हुए थे खेल से विदा

'बल्ले का जादूगर', 'क्रिकेट की दुनिया का बॉस', 'द डॉन'.....सर डोनाल्ड ब्रैडमैन (Donald Bradman)। ब्रैडमैन जो सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसे लीजेंड हैं, जिनकी महानता को मापने के लिए कोई पैमाना हमारे पास नहीं है। महान बल्लेबाजों की भीड़ में इकलौते 'सर्वकालिक महानतम' बल्लेबाज। 99.94 की टेस्ट औसत रखने वाले डॉन ब्रैडमैन। एक ऐसे बल्लेबाज जिनके आउट होने पर लंदन के अखबारों में सनसनी के लिए इतना लिखना काफी था- 'आखिर...वह आउट हो गए।'

Don Bradman Birthday

डॉन ब्रैडमैन (ICC/X)

ब्रैडमैन के लिए मानो क्रिकेट की एक छोटी सी बॉल किसी फुटबॉल सरीखी थी। जिसे बल्ले से मारना बच्चों का खेल हो। गेंदबाजी को कुछ ऐसे मजाक बनाकर रख दिया था डॉन ब्रैडमैन ने। तकनीक ऐसी थी कि गेंद को देखते ही उनका शॉट तैयार हो जाता था। शॉट्स ऐसे थे कि जो ब्रैडमैन की इच्छा का पालन करते थे। वह जहां चाहते थे, गेंद चुपचाप वहां चली जाती थी। 27 अगस्त, 1908 में न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया में जन्मे ब्रैडमैन ने खेल में असाधारण प्रदर्शन की सभी सीमाओं को पार किया था।

End of Feed