कभी टूटे हाथ से घंटो बैटिंग करने वाले खिलाड़ी ने अब इस टीम का थामा दामन

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 26, 2025, 09:40 PM IST

31 साल के हनुमा विहारी ने नई टीम से रिश्ता जोड़ लिया है। आंध्रप्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले हनुमा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी। अब वह त्रिपुरा की टीम से खेलते नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जुझारू पारी के लिए पहचाने जाने वाले हनुमा विहारी ने 2025-26 के घरेलू सत्र में आंध्र प्रदेश छोड़कर त्रिपुरा के लिए खेलने का फैसला किया है। विहारी ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने 2025-26 सत्र के लिए त्रिपुरा के साथ तीन पेशेवर खिलाड़ियों में से एक के रूप में अनुबंध किया है। वह तीनों प्रारूपों में त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। 31 साल के विहारी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘विचार-विमर्श के बाद मैंने त्रिपुरा क्रिकेट संघ से जुड़ने का फैसला किया है जहां मैं खेल के तीनों प्रारूपों में राज्य का प्रतिनिधित्व करूंगा।’’

india Hanuma Vihari

हनुमा विहारी (साभार-X Hanuma Vihari)

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे अब तक के सफर में आंध्र क्रिकेट संघ द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए उनका आभारी हूं, लेकिन मेरा मानना है कि अब एक ऐसे मंच का समय आ गया है जो मेरी आकांक्षाओं के साथ बेहतर ढंग से मेल खाता हो और मुझे सभी प्रारूपों में लगातार योगदान देने का अवसर प्रदान करे।’’ विहारी ने कहा, ‘‘इस नई चुनौती के लिए उत्साहित हूं और अगले चरण में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।’’

End of Feed