CPL 2025: गयाना ने सेंट किट्स को 5 विकेट से हराया, मैकडर्मोट बने जीत के हीरो

सीपीएल के दूसरे मुकाबले में गयान वॉरियर्स ने जीत के साथ शुरुआत की। इस मुकाबले में गयाना अमेजन वॉरियर्स ने सेंट किट्स को 5 विकेट से हरा दिया। जीत के हीरो रहे बेन मैकडर्मोट जिन्होंने ताबड़तोड़ 75 रन की पारी खेली।

कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2025) के दूसरे मैच में गयाना अमेजन वॉरियर्स ने सेंट किट्स को 5 विकेट से हरा दिया। गुयाना को जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने 17.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। गयाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट किट्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। सेंट किट्स के लिए विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने 41 गेंद पर 60 रन की जोरदार पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

St Kitts and Nevis Patriots vs Guyana Amazon Warriors

सेंट कीट्स और गयाना वॉरियसर्स (साभार-CPL)

प्रिटोरियस ने गुयाना के लिए 4 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। शमार जोसेफ किफायती रहे। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया। रोमारियो शेफर्ड ने 3 ओवर में 17 रन देकर 1, कप्तान इमरान ताहिर ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 और गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिए।

End of Feed