ICC Player of The Month Winners: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सोमवार को जुलाई के प्लेयर ऑफ द मंथ के विजेताओं का ऐलान कर दिया है। इसमें भारत के नाम बड़ी निराशा लगी है। पुरूष और महिला दोनों मिलाकर कुल तीन भारतीय इस अवॉर्ड की रेस में थे लेकिन किसी को भी ये पदक नहीं मिला। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिसन और श्रीलंका के ऑलराउंडर चमारी अथापथु को जुलाई के लिए 'प्लेयर्स ऑफ द मंथ' घोषित किया है।
गस एटकिंसन चमारी अटापट्टू (फोटो- ICC/X)
एटकिसन ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की थी क्योंकि उन्होंने वेस्टइंडीज पर इंग्लैंड की 3-0 की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उन्हें बॉथम रिचर्ड्स ट्रॉफी जीतने में मदद की थी। एटकिसन ने अपने टेस्ट करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी और लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में 7/45 रन बनाकर घरेलू मैदान पर डेब्यू करने वाले इंग्लैंड के गेंदबाज द्वारा दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें वाशिंगटन सुंदर की जगह प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया।
