नई दिल्ली: भारत और नेपाल की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम का आमना सामना दिसंबर में गुरुग्राम में होने जा रहा है। भारत और नेपाल की विमेंस ब्लाइंड क्रिकेट टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगा। सीरीज का आगाज 2 दिसंबर को होगा और समापन 8 दिसंबर को होगा। नवंबर 2025 में भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में नेपाल को 7 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए इतिहास रचा था और पहला महिला T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में दोनों टीमों का आमना-सामना इस बार द्विपक्षीय सीरीज में होने जा रहा है। जहां नेपाल की टीम की विश्व कप में मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से उतरेगी।
भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम
भारतीय टीम सीरीज से पहले जमकर बहा रही है पसीना
यह द्विपक्षीय सीरीज दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास और अनुभव के लिहाज से जरूरी कदम है। आयोजकों को उम्मीद है कि इसके आयोजन से महिलाएं इस खेल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित होंगी। भारतीय टीम नेपाल से दो-दो हाथ करने के लिए अपनी कम कसने के लिए नई दिल्ली के बाराखंबा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल में जमकर पसीना बहा रही है। यह मैदान पैरा एथलीट्स को स्कूल की 'स्पोर्टेबिलिटी अकादमी' के जरिए निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। पिछले साल विश्व कप की तैयारी भी भारतीय ब्लाइंड महिलाक्रिकेट टीम इसी मैदान पर की थी और कुछ लीग मैच भी खेले थे।
भारतीय ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम अभ्यास करती हुई
ऐसा है भारत-नेपाल टी20 सीरीज का कार्यक्रम
क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) द्वारा भारत और नेपाल के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। सीरीज का आगाज 2 दिसंबर. 2026 को होगा और आखिरी मुकाबला 8 दिसंबर, 2026 को खेला जाएगा। सीरीज के पांचों मुकाबले गुरुग्राम के द बॉल पार्क क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे।
