GT vs KKR Highlights: कोलकाता को 5 विकेट से पटखनी देकर गुजरात ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, अंक तालिका में टॉप-4 में की एंट्री
हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है। 3 मैच में 2 में गुजरात को जीत मिली है, जबकि एकमात्र मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीता है। कोलकाता ने वो मुकाबला इसी मैदान पर जीता था, इसलिए इस मैदान पर उसके चांसेस अधिक हैं।
गुजरात और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात ने 5 विकेट से दर्ज की जीत
गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 5 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। जीत के लिए मिले 181 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। शाहरुख खान ने गुजरात के लिए विजयी रन बनाए।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात को मिला 181 का टारगेट
कैमरन ग्रीन के 79 रन की पारी के दम पर कोलकाता ने गुजरात के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा। ग्रीन के अलावा रोवमैन पॉवेल ने 27 और पहली बार खेल रहे टिम साइफर्ट ने 19 रन की पारी खेली।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: बड़े स्कोर की ओर केकेआर
कैमरन ग्रीन ने सीजन का पहला अर्धशतक जड़ दिया। ग्रीन 66 रन बनाकर खेल रहे हैं।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: 100 के पार केकेआर
कोलकाता का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया। कैमरन ग्रीन अर्धशतक के करीब है।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: कोलकाता का स्कोर 50 के पार
8वें ओवर में कोलकाता ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। रोवमैन पॉवेल 21 और ग्रीन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: कोलकाता को लगा तीसरा झटका
कोलकाता ने 32 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। टिम साइफर्ट 19 रन बनाकर आउट हो गए।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर को लगा पहला झटका
कोलकाता ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया। एलन की जगह पर टिम साइफर्ट आए थे, लेकिन इस बार रहाणे ही आउट हो गए। वो खाता भी नहीं खोल पाए।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: नई जोड़ी के साथ उतरी है केकेआर
कोलकाता की टीम नई जोड़ी के साथ उतरी है। कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से टिम साइफर्ट और अजिंक्य रहाणे ने पारी की शुरुआत की है जबकि गुजरात की ओर से सिराज ने की है पारी की शुरुआत।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: मैच से पहले क्या बोले इनफॉर्म अंगकृष रघुवंशी
मुझे लगता है कि हर बातचीत इसी बारे में होती है कि हम क्या सुधार कर सकते हैं, क्या बेहतर कर सकते हैं। और सभी ने इसके लिए बहुत मेहनत की है और मुझे लगता है कि आपको चीजें बदलते हुए दिखाई देने लगेंगी। (अपनी तैयारी के बारे में) मैं इसे सिंपल रखता हूं, मैं बस गेंद को देखता हूं और जहां भी बल्लेबाजी करता हूं, उसे जितना हो सके उतना अच्छा खेलता हूं। (विकेटकीपिंग के बारे में) यह बहुत कठिन है, लेकिन हां, मुझे इसमें मजा आ रहा है। (अब तक टूर्नामेंट में उनकी सबसे पसंदीदा चीज?) शायद विकेटकीपिंग ही, यह मेरा पहला अनुभव है, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे अच्छे पल अभी आने बाकी हैं, जैसे जब हम जीतेंगे तो यह और भी बेहतर होगा। (आज रात की जीत की कुंजी?) बस बुनियादी बातों को सही तरीके से करना। हमने इसके लिए बहुत तैयारी की है, इसलिए बस योजनाओं को अमल में लाना है। (आज रात के लिए आपने कोई खास तैयारी की है?) खैर, आपको आज रात ही पता चल जाएगा।"GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: आज के मैच में दोनों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: कोलकाता ने जीता टॉस
आज के मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एक बदलाव के साथ उतरी है कोलकाता की टीम।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: अहमदाबाद में दूसरा मुकाबला
अहमदाबाद में बड़े-बड़े स्कोर बनते हैं। पहले मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ मैच में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा था। 211 रन का पीछा करते हुए गुजरात की टीम केवल 204 तक ही पहुंच पाई थी। इस पिच पर बल्लेबाजी करना हमेशा फायदेमंद होता है।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: टिम साइफर्ट को मिल सकता है मौका
आज के मुकाबले में टिम साइफर्ट को मौका मिल सकता है। फिन एलन टी20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में थे, जबकि आईपीएल में उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है। 5 मैच में एलन ने केवल 81 रन बनाए हैं और हर बार वह पावरप्ले में आउट हो गए।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: नहीं चला था नरेन का दांव
पिछले मैच में सुनील नरेन को सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रमोट करने का दांव नहीं चला था, ऐसे में आज अजिंक्य रहाणे क्या करेंगे इस पर काफी कुछ निर्भर करेगा। एलन और ग्रीन पर खास नजर आएगी।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: कैसी है पिच
आसमान साफ रहेगा और तापमान काफी गर्म रहेगा, हालांकि शाम 7:30 बजे मैच शुरू होने से ज्यादा मुश्किल नहीं होनी चाहिए। इस मैदान पर खेले गए एकमात्र मैच में जीटी ने आरआर के 210 रनों के लक्ष्य के करीब पहुंच गई थी। परिस्थितियां एक बार फिर रन बनाने के लिए अनुकूल हो सकती हैं।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: कैसी है अहमदाबाद की पिच
नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पिच नंबर 6 पर यह पहला मैच होगा। टी20 विश्व कप के दौरान, यह विकेट बल्लेबाजी के लिए शानदार साबित हुआ था, जहां तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल मिलता था। शुरुआत में थोड़ी स्विंग मिलती है, लेकिन वह उतनी ही जल्दी खत्म भी हो जाती है। स्पिनरों को ज्यादा मदद की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना ही सही रणनीति होनी चाहिए।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: राशिद और नरेन की टक्कर
𝗧𝘄𝗼 𝗺𝗮𝘀𝘁𝗲𝗿𝘀. 𝗢𝗻𝗲 𝗰𝗿𝗮𝗳𝘁 🎯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026
Which of these spin magicians will lead his team to a win tonight? 🤔 #TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvKKR pic.twitter.com/9noJUttWpk
GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: आज नहीं खेलेंगे पथिराना
केकेआर ने पुष्टि की है कि मथीशा पथिराना आज के मैच में नहीं खेलेंगे। वह अब तक कोलकाता नहीं पहुंचे हैं। पथिराना के आने के बाद केकेआर की गेंदबाजी समस्या खत्म हो सकती है।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: आज के मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार/अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।कोलकाता की प्लेइंग इलेवन- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नारायण, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।
GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है। 3 मैच में 2 में गुजरात को जीत मिली है, जबकि एकमात्र मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीता है। कोलकाता ने वो मुकाबला इसी मैदान पर जीता था, इसलिए इस मैदान पर उसके चांसेस अधिक हैं।GT vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: आईपीएल में आज गुजरात और कोलकाता नाईट राइडर्स का मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात की टीम लगातार दो मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है जबकि कोलकाता की टीम 5 मैच के बाद भी अपना खाता नहीं खोल पाई है।एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तानी क्रिकेट टीम, रोमांचक मुकाबले में थाइलैंड को दी मात
IND vs AFG Aaj ka Toss LIVE: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज, जानिए किसने जीता टॉस
IND vs AFG लाइव स्कोर: क्या भारत-अफगानिस्तान मैच के समय हो सकती है बारिश? जानिए वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं
ओलंपिक अभियान की दिशा में एक शानदार झलक...एशियाई खेल 2028 से पहले बोले कोच अमोल मजूमदार
एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम, भारत से हो सकता है मैच
© 2026 Times Horizon Private Limited
