गुजरात टाइटंस के सहायक कोच ने शुभमन गिल की टेस्ट कप्तानी दावेदारी पर दिया बड़ा बयान

GT Assistant Coach On Shubman Gill's test captaincy prospects: क्या शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी मिलेगी या नहीं, ये अभी बड़ा सवाल बना हुआ है। इसी बीच उनकी आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के सहायक कोच आशीष कपूर ने एक गिल की टेस्ट कप्तानी दावेदारी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

गुजरात टाइटंस के सहायक कोच आशीष कपूर का मानना है कि शुभमन गिल (Shubman Gill) एक ‘सोच-समझकर खेलने वाले क्रिकेटर’ हैं लेकिन यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि अगर उन्हें भारतीय टीम की कमान सौंपी जाती है तो वह टेस्ट प्रारूप में अपनी टी20 कप्तानी की सफलता को दोहरा पाएंगे या नहीं। मौजूदा सत्र में गुजरात टाइटंस को अपनी कप्तानी में आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचाने वाले गिल को रोहित शर्मा के हाल ही में संन्यास लेने के बाद टेस्ट क्रिकेट में उनके संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।

Shubman Gill

शुभमन गिल (BCCI/IPL)

रविवार रात मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कपूर ने कहा, ‘‘अगर आप शुभमन को बल्लेबाज या मूल रूप से क्रिकेटर के तौर पर देखते हैं, वह सोच-समझकार काम करने वाला है या नहीं, मुझे लगता है कि वह अपने खेल के बारे में काफी सोच-समझकर काम करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उसे अंडर-16 के दिनों से देखा है। असल में मैंने उसके साथ एनसीए में दो शिविर किए हैं। उस समय भी उसने अपनी उम्र के कई अन्य खिलाड़ियों की तुलना में अपने दिमाग का बहुत अधिक उपयोग किया। और यह एक कप्तान के लिए एक महत्वपूर्ण गुण है - उसे ना केवल अपने लिए बल्कि दस अन्य खिलाड़ियों के लिए भी सोचना है और मैच जीतने की योजना बनाना है।’’

End of Feed