IPL 2025 GT vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने जीत के साथ की टूर्नामेंट की शुरुआत, रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस को दी मात
GT vs PBKS Highlights Gujarat Titans Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Full Scorecard:इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के पांचवें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को मात दे दी है। आइए जानते हैं मैच का स्कोरकार्ड और टॉप हाईलाइट्स
GT vs PBKS Highlights Gujarat Titans Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Full Scorecard: पंजाब किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया मैच सांसे थाम लेने वाला था और हर गेंद पर मैच का समीकरण बदल रहा था लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने हार नहीं मानी और अंत तक लड़कर गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीन ली। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की 97 रनों की कप्तानी की बदौलत 243 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने अच्छी शुरुआत की और एक समय लग रहा था कि वे लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। हालांकि अंत में विजय कुमार वय्शक की कसी हुई गेंदबाजी से समीकरण बदल गया और गुजरात टाइटंस केवल 232 रन ही बना पाई।
इन दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में सिर्फ 5 मुकाबले खेले गए हैं। इन टी20 मैचों में 3 बार गुजरात टाइटंस को जीत मिली है, जबकि दो मैचों में पंजाब किंग्स ने गुजरात को शिकस्त दी है। आज होने वाला मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा तो इस मैदान से जुड़े इन दोनों टीमों के आंकड़े भी देख लेते हैं। गुजरात और पंजाब के बीच अहमदाबाद के ग्राउंड पर अब तक सिर्फ 1 आईपीएल मैच खेला गया है और उस मैच में पंजाब किंग्स ने मेजबान गुजरात टाइटंस को हरा दिया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (PBKS vs GT Playing XI)
पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतउल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Gujarat Titans vs Punjab Kings Match On Tv)
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Gujarat Titans vs Punjab Kings Match Live Streaming)
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (GT vs PBKS Squads)
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शेरफेन रदरफोर्ड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, राशिद खान, करीम जनत, महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी, गुरनूर बराड़, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा। साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव।
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, जोश इंग्लिस, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मार्को जानसन, ग्लेन मैक्सवेल, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन। हरप्रीत बराड़, कुलदीप सेन, विजयकुमार वैश्य, यश ठाकुर
