क्रिकेट

GT vs MI IPL 2025 Live Streaming: कब और कहां देखें गुजरात और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला

GT vs MI IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल का 9वां मुकाबला गुजरात और मुंबई के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां आएगी, इसके लिए मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारी जान लें।

Image

GT vs MI IPL 2025 Live Streaming: कब और कहां देखें गुजरात और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला

GT vs MI IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल के 9वें मैच में गुजरात और मुंबई के बीच मुकाबला होने वाला है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मुंबई की टीम गुजरात के खिलाफ अब तक जीत नहीं पाई है। मुंबई के लिए अच्छी बात यह है कि पहले मैच के बैन के बाद हार्दिक पांड्या की वापसी हो रही है। हार्दिक पांड्या की वापसी से टीम में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

पहले मुकाबले में सीएसके के खिलाफ हार के पीछे मुंबई की खराब बल्लेबाजी रही थी। चेन्नई के स्पिन गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। 9 में से 5 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए थे। ऐसे में हार्दिक एंड कंपनी को राशिद खान और राहुल तेवतिया से सावधान रहना होगा। अहमदाबाद में शुभमन गिल का बल्ला खूब बोलता है। इस मैदान पर गिल ने 18 मैच में 63.53 की औसत 159.36 की स्ट्राइक रेट से 953 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (Gujarat Titans vs Mumbai Indians Match Date)

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच टी20 मुकाबला शनिवार (29 मार्च) को खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Gujarat Titans vs Mumbai Indians Match Venue)

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Gujarat Titans vs Mumbai Indians Match Time)

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Gujarat Titans vs Mumbai Indians Match On Tv)

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Gujarat Titans vs Mumbai Indians Match Live Streaming)

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

दोनों टीमों का स्क्वॉड-

गुजरात टाइटंस: जोस बटलर, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएट्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article