अच्छा! तो इस वजह से हुआ पाकिस्तान का टी20 विश्व कप में बेड़ा गर्क

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 15, 2024, 08:18 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक टीम के अंदर गुटबाजी और सीनियर खिलाड़ियों के मुश्किल स्थिति में खराब प्रदर्शन की वजह से टीम का टी20 विश्व कप 2024 में बेड़ा गर्क हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी टीम के अंदर थे तीन गुट
  • सीनियर खिलाड़ियों की वापसी ने बढ़ाई दरार
  • सोशल मीडिया और पूर्व खिलाड़ियों ने भड़काई आग

कराची: पाकिस्तान के टी20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने के लिए टीम के भीतर गुटबाजी और महत्वपूर्ण क्षणों में वरिष्ठ खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस लचर प्रदर्शन के बाद टीम के साथ ही पीसीबी में भी ‘बड़े बदलाव’ हो सकते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों के मुताबिक, कप्तान के रूप में वापसी पर बाबर आजम के सामने सबसे बड़ी चुनौती टीम को एकजुट करने की थी लेकिन गुटबाजी के कारण वह ऐसा नहीं कर सके।

Naseem Shah

नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी

कप्तानी छीने जाने से नाराज थे शाहीन

शाहीन शाह अफरीदी कप्तानी गंवाने और बाबर द्वारा जरूरत पड़ने पर उनका समर्थन नहीं करने से नाराज हैं जबकि मोहम्मद रिजवान कप्तानी के लिए विचार नहीं किए जाने से नाखुश हैं। टीम के सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, 'टीम में तीन गुट हैं, एक का नेतृत्व बाबर आजम कर रहे है तो वहीं दूसरे खेमे की अगुवाई अफरीदी और तीसरे की रिजवान कर रहे हैं। इस सब के बीच मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों की वापसी से टीम की स्थिति और खराब हो गयी।'

End of Feed