ICC Chairman Elections: ग्रेग बार्कले एक बार फिर बने आईसीसी चेयरमैन, जय शाह को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 12, 2022, 05:20 PM IST

Greg Barclay gets second term as ICC chairman: ग्रेग बार्कले को आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) चेयरमैन के रूप में दूसरा कार्यकाल मिला है। वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें आईसीसी की शक्तिशाली फाइनेंस और कमर्शियल मामलों (F&CA) की कमेटी का प्रमुख चुना गया है।

मेलबर्न: न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले को शनिवार को सर्वसम्मति से दूसरे कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का चेयरमैन चुना गया। बोर्ड बैठक में बार्कले के अलावा बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) सचिव जय शाह को आईसीसी की ताकतवार वित्त एवं वाणिज्यिक मामलों की समिति का प्रमुख चुना गया।

ग्रेग बार्कले और जय शाह

बार्कले का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। जिम्बाब्वे के तावेंग्वा मुकुहलानी के नाम वापस लेने के बाद बार्कले को निर्विरोध चुना गया। आईसीसी बोर्ड ने बार्कले के पूर्ण समर्थन की पुष्टि की।

End of Feed