'भगवान का प्लान..' RCB की जीत के बाद रिंकू सिंह ने यश दयाल के लिए किया पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Rinku Singh instagram post for Yash Dayal: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद इंस्टाग्राम पर तेज गेंजबाज यश दयाल की तारीफ करते हुए एक स्टोरी डाली है जिसने सभी का दिल एक बार फिर से जीत लिया है।

Rinku Singh instagram post for Yash Dayal: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 27 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर दिया है। इस मैच में कप्तान फाफ डु प्लेसिस की फील्डिंग और बैटिंग का तो योगदान रहा है साथ ही मैच का टर्निंग प्वाइंट मैच का आखिरी ओवर रहा। जिसमें यश दयाल ने केवल 7 रन दिए और सीएसके को क्वालिफाई करने से रोक दिया। इस अंतिम ओवर के लिए यश दयाल की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है और इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके भी चेहरे पर खुशी आ जाएगी।

Yash dayal

यश दयाल

दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद इंस्टाग्राम पर तेज गेंजबाज यश दयाल की तारीफ करते हुए एक स्टोरी डाली है जिसने सभी का दिल जीत लिया है। रिंकू सिंह ने स्टोरी पर यश दयाल का फोटो लगाते हुए लिखा है कि 'भगवान का प्लान बेबी'। ये हर तरफ वायरल हो रही है क्योंकि ये रिंकू सिंह ही थे जिन्होंने पिछले साल यश दयाल को लगातार पांच छक्के जड़कर आईपीएल में तहलका मचा दिया था।

End of Feed