आईसीसी ने किया साल 2023 के आईसीसी डेवलपमेंट पुरस्कारों का ऐलान

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jul 17, 2024, 09:59 PM IST

आईसीसी ने साल 2023 के लिए आईसीसी डेवलपमेंट अवार्ड का ऐलान कर दिया है। महत्वपूर्ण पहल के लिए छह देशों के क्रिकेट बोर्ड को सम्मानित किया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी ने साल 2023 के लिए डेवलपमेंट पुरस्कारों का ऐलान किया
  • छह देशों के क्रिकेट बोर्ड को मिला अवार्ड
  • प्रतिष्ठित पैनल द्वारा किया गया विजेताओं का चयन

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को आईसीसी डेवलपमेंट पुरस्कार 2023 के वैश्विक विजेताओं की घोषणा जिसमें छह उभरते हुए देश मेक्सिको, ओमान, नीदरलैंड, यूएई, नेपाल और स्कॉटलैंड शामिल हैं। पिछले कैलेंडर वर्ष के दौरान शानदार प्रदर्शन के अलावा महत्वपूर्ण पहल के लिए 21 उभरते हुए देशों में से छह को पुरस्कारों के लिए चुना गया और इनका चयन एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा किया गया।

ICC Cricket 4 Good Social Impact Initiative of the Year Scotland

आईसीसी क्रिकेट 4 गुड सोशल इम्पैंक्ट इनीशिएटिव ऑफ द ईयर विजेता स्कॉटलैंड (साभार ICC)

आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार इस साल विजेताओं का चयन अप्रैल में घोषित क्षेत्रीय पुरस्कार विजेताओं की सूची से किया गया जिसे आईसीसी के पूर्ण सदस्य अधिकारियों, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और आईसीसी वैश्विक भागीदारों के एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा चुना गया जिसमें प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की वरिष्ठ खेल पत्रकार मोना पार्थसारथी भी शामिल हैं।

End of Feed