T20 World Cup: मैदान पर 29 मीटर भागे ग्लेन फिलिप्स, फिर डाइव लगाकर लपका धांसू कैच [VIDEO]

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 04:02 PM IST

Glenn Phillips's Superb Catch: न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान मैदान पर सुपरमैन बन गए और एक शानदार कैच लपककर उन्होंने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिल जीत लिए।

सिडनी: न्यूजीलैंड की टीम के युवा खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में बल्ले से तो कमाल नहीं दिखा सके। लेकिन फील्डिंग के दौरान वो मैदान पर सुपर मैन बन गए और एक शानदार कैच लपककर सबके दिल जीत दिए। उनके इस कैच को देखकर हर किसी के मुंह से अनायास ही वाह शब्द निकल गया।

Glenn-Phillips

Image Credit: ICC Screen Grab

सुपरमैन बने ग्लेन फिलिप्स

ये वाकया जीत के लिए 201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई पारी के नौवें ओवर की पहली गेंद पर हुआ। मिचेल सेंटनर गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर मार्कस स्टोइनिस थे। मार्कस ने स्टोइनिस की गेंद को कवर की दिशा में उठाकर खेला और रन लेने भाग निकले।

कैच लपकने के लिए भागे 29 मीटर

ऐसे में डीप कवर पर फील्डिंग कर रहे फिलिप्स गेंद को लपकने की कोशिश में 29 मीटर भागते चले आए। बावजूद इसके वो जब गेंद उनकी पहुंच से दूर दिखी तो उन्होंने उसे पकड़ने के लिए हवा में छलांग लगा दी। इसके बाद गेंद उनके हाथों में समा गई और इस शानदार कैच के साथ मार्कस स्टोइनिस की पारी का अंत हो गया।

End of Feed