ग्लेन फिलिप्स ने विराट कोहली के 300वें वनडे खेलने को क्यों बताया बड़ी उपलब्धि

न्यूजीलैंड के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने विराट कोहली के करियर का 300वां वनडे मैच खेलने से पहले जमकर तारीफ की है और उनकी उपलब्धियों को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया है।

दुबई: विराट कोहली रविवार को अपना 300वां वनडे खेलने के लिए तैयार हैं और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि भारत के स्टार बल्लेबाज की ‘विरासत’ कई वर्षों तक चमकती रहेगी और युवा क्रिकेटरों की पीढ़ियों को ‘प्रेरित’ करती करेगी। कोहली महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और युवराज सिंह के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

Virat Kohli

विराट कोहली

विशिष्ट हैं विराट की उपलब्धियां

फिलिप्स कभी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में कोहली के साथ खेलते थे। उन्होंने कहा,'निश्चित रूप से वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। और उन्हें व्यक्तिगत रूप से थोड़ा-बहुत जानना मेरे लिए बहुत बढ़िया है।' उन्होंने न्यूजीलैंड के चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले कहा,'वह एक बहुत मेहनती खिलाड़ी हैं और उन्होंने खेल के लिए बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए और युवा खिलाड़ियों के लिए जो कुछ भी किया है, वह बहुत शानदार है।'

End of Feed