T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए मेक्सवेल का मास्टर प्लान तैयार, बैटिंग नहीं इस पर देंगे ध्यान

Glenn Maxwell T20 World Cup plan: ऑस्ट्रेलिया के करिश्माई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अगले साल भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए पावरप्ले के ओवरों में अधिक प्रभाव छोड़ने के लिए अपने स्पिन गेंदबाजी कौशल को निखार रहे हैं।

Glenn Maxwell T20 World Cup plan: विश्व कप 2026 को ध्यान में रखते हुए अपनी स्पिन गेंदबाजी पर खास ध्यान दे रहे हैं। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा, जहां की पिचें स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती हैं।मैक्सवेल लंबे समय से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते आ रहे हैं और उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

Glenn Maxwell AP

ग्लेन मेक्सवेल (फोटो -AP0

पावरप्ले में गेंदबाजी का सीमित अनुभव

हालांकि मैक्सवेल गेंदबाजी में माहिर हैं, लेकिन 2022 टी20 विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा घरेलू श्रृंखला के बीच उन्होंने पावरप्ले में सिर्फ पांच ओवर ही फेंके हैं।इसके बावजूद, उनका मानना है कि उपमहाद्वीप की नई गेंद पावरप्ले में स्पिनरों को ज्यादा मदद देती है और वह इस भूमिका में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

End of Feed