IPL 2025: ग्लेन मेक्सवेल ने रोहित-कार्तिक को पछाड़ा, आईपीएल में अपने नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

Glenn Maxwell Record: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक खिलाड़ी ग्लेन मेक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपनी पहली ही पारी में फेल हो गए हैं। वे अपना खाता तक खोल नहीं पाए हैं और इसी के साथ उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।

Glenn Maxwell Record: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का पंजाब किंग्स में तीसरी पारी का आगाज बेहद निराशाजनक रहा। आईपीएल 2025 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैक्सवेल ने पहली ही गेंद पर आउट होकर गोल्डन डक लगाया और इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा (19) डक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मैक्सवेल ने आर साई किशोर की गेंद को रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक (दोनों 18 डक) को पीछे छोड़ दिया।

glenn maxwell x

ग्लेन मेक्सवेल (फोटो- X)

36 वर्षीय मैक्सवेल इस सीजन से पहले प्रैक्टिस मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन मुख्य मैच में उनकी अनियमित बल्लेबाजी जारी रही। पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा, जहां उन्होंने 2014-17 और 2020 में भी खेला था।

End of Feed