आरसीबी से रिलीज होने के बावजूद भी क्यों नाराज नहीं हैं ग्लेन मैक्सवेल

IPL 2025: आरसीबी से रिलीज हुए ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी के टीम मैनेजमेंट की तारीफ की और कहा कि बाकी फ्रेंचाइजियों को उनसे सीखना चाहिए। मैक्सवेल को आरसीबी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था।

IPL 2025: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इस महीने होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की मेगा नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) द्वारा उनसे संपर्क करने और उन्हें रिटेन नहीं करने के पीछे के कारणों को समझाने के प्रयास की सराहना की है। आरसीबी ने केवल तीन भारतीय खिलाड़ियों विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को रिटेन किया है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (69)

ग्लेन मैक्सवेल (साभार-IPL)

मैक्सवेल 2021 में आरसीबी में शामिल हुए और पिछले चार सत्रों में मध्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें से बेंगलुरु की टीम तीन प्ले-ऑफ में जगह बनाने में सफल रही। मैक्सवेल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के ‘अराउंड द विकेट’ शो में कहा, ‘‘मुझे मो बोबट और एंडी फ्लावर का फोन आया। मैं जूम कॉल पर था जिसमें उन्होंने रिटेन नहीं किए जाने के फैसले के बारे में बताया। यह बहुत खूबसूरत तरीके से किया गया। हमने लगभग आधे घंटे तक खेल के बारे में बात की। उनकी रणनीति के बारे में बात की। और वे आगे क्या करने के बारे में सोच रहे हैं। ’’

End of Feed