Glenn Maxwell century: मेक्सवेल ने की हिटमैन की बराबरी, 200 की स्ट्राइक रेट से जड़ा शतक

Glenn Maxwell century: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में ग्लेन मेक्सवेल ने अपने बल्ले से कहर बरबाया है। उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से शतक जड़ टी20ई में एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Glenn Maxwell century: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20ई मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 241 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया है। टीम को इस स्कोर तक ले जाने नें स्टार बल्लेबाज ग्लेन मेक्सवेल ने खास भूमिका निभाई। मेक्सवेल ने केवल 50 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर दिया और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 120 रनों की पारी खेली है।

Glenn Maxwell century, AUS vs WI

ग्लेन मेक्सवेल (फोटो- ANI)

ग्लेन मेक्सवेल का ये टी20 इंटरनेशनल में पांचवां शतक था। इसी के साथ वे टी20रई में 5 शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी और पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सर्वाधिक सेंचुरी के मामले मे रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। हिटमैन भी टी्20ई में 5 शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में सेंचुरी जड़ी थी। मेक्सवेल ने इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव को पछाड़ दिया है। सूर्या के टी20ई में 4 शतक हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 3 शतक के साथ बाबर आजम भी मौजूद हैं।

End of Feed