IPL Retirement: ये हो क्या रहा है, एक और बड़े खिलाड़ी ने IPL से लिया संन्यास

Glenn Maxwell Retires From IPL: आईपीएल 2026 की नीलामी से कुछ दिन पहले ही विदेशी खिलाड़ियों का आईपीएल से रिटायरमेंट लेने और टूर्नामेंट छोड़कर पाकिस्तान सुपर लीग से जुड़ने का सिलसिला जारी है। अब इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया के महान ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने अपने ताजा सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल से एक और खिलाड़ी का संन्यास
  • ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल को कहा अलविदा
  • चार विदेशी खिलाड़ी कुछ ही दिन में IPL से हुए अलग

Glenn Maxwell IPL Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) के लिए 16 दिसंबर को अबु धाबी में खिलाड़ियों की नीलामी (IPL 2026 Auction) का आयोजन होने वाला है। इस नीलामी से पहले कई विदेशी खिलाड़ियों ने अचानक आईपीएल से किनारा करने का फैसला सुना दिया है। तीन विदेशी खिलाड़ियों ने पहले ही अपना निर्णय सुना दिया था और अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

Glenn Maxwell Retires From IPL

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल से लिया संन्यास (BCCI)

कुछ ही दिन के अंदर चार विदेशी खिलाड़ी आईपीएल से अलग हो चुके हैं। सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल 2026 रिटेंशन में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद आईपीएल में ना खेलने का फैसला सुनाया और पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) में खेलने का निर्णय लिया।

End of Feed