विराट कोहली को बदनाम करने की साजिश, जर्मन इन्फ्लुएंसर ने किया बड़ा खुलासा

जर्मन मॉडल और इन्फ्लुएंसर लिजलेज ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे विराट को बदनाम करने के लिए पैसे की पेशकश की गई थी।

विराट कोहली के कथित इंस्टाग्राम 'लाइक' को लेकर चल रहे विवाद में उस समय एक नया मोड़ आ गया जब जर्मन मॉडल और इन्फ्लुएंसर लिजलेज ने उन्हें बदनाम करने की एक साजिश का पर्दाफाश किया। लिजलेज ने दावा किया कि उन्हें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी के बारे में नेगेटिव बोलने और झूठे आरोप लगाने के लिए पैसे की पेशकश की गई थी। इससे पहले कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा उनकी एक पोस्ट को 'लाइक' किया गया था, जिसका फायदा इस मॉडल को कुछ ही घंटों में हुआ जब उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ गए थे। लिजलेज ने एक पॉडकास्ट में बताया कि कुछ पत्रकार उन्हें विराट की इमेज खराब करने और उनके विरोध में बोलने के लिए पैसे तक दे रहे थे, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

lizlaz virat kohli

लिजलैज और विराट कोहली (साभार-X)

हालांकि, लिजलेज ने पोस्ट लाइक करने वाली घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पहले उन्हें इस बारे में पता नहीं था, लेकिन जब उनके चाहने वालों के फोन आने लगे जो इस बारे में जानना चाहते थे, तब जाकर उन्हें विराट के पोस्ट लाइक करने की बात पता चली।

End of Feed