पिच क्यूरेटर के साथ लड़ाई में नहीं थी गंभीर की गलती, बैटिंग कोच ने बताया आखिर हुआ क्या

Gautam Gambhir vs Oval pitch curator: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच ओवल में खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे पिच क्यूरेटर से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बड़ा खुलासा किया है।

Gautam Gambhir vs Oval pitch curator: भारत और इंग्लैंड के बीच 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेले जाने वाले पांचवें और निर्णायक टेस्ट से पहले टीम इंडिया के मेंटर गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच तीखी बहस देखी गई। दोनों को मैदान पर गर्मागर्म बहस करते हुए देखा गया, जिसमें गंभीर फोर्टिस से काफी सख्त लहजे में बात करते नजर आए। इस विवाद पर अब भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बड़ा खुलासा किया है।

GAMBHIR FIGHT (1)

गौतम गंभीर की पिच क्यूरेटर की लड़ाई (फोटो- screengrab/timesnow)

बर्फ का बॉक्स बन गया विवाद की वजह

विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब भारतीय सपोर्ट स्टाफ मैदान से आइस बॉक्स उठा रहे थे। उसी दौरान क्यूरेटर फोर्टिस ने सपोर्ट स्टाफ पर चिल्लाया, जिससे गंभीर नाराज हो गए और उन्होंने फोर्टिस से उलझना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक को बीच-बचाव करना पड़ा। कोटक ने फोर्टिस को अलग ले जाकर बात की, जबकि गंभीर दूर से ही अपनी बात पर अड़े रहे।

End of Feed