जीत से गदगद कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दी खास सलाह

भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने 199 रन का लक्ष्य केवल 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद गंभीर ने अय्यर एंड कंपनी को खास सलाह दी है।

IND vs NZ: किसी भी कोच का सीना चौड़ा हो जाता, ये देखकर कि 199 रन का लक्ष्य उनकी टीम 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर ले। वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ जो टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने किया वो क्रिकेट में रोज-रोज नहीं होता। 199 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने पावरप्ले में ही 118 रन बनाकर न्यूजीलैंड को मैच से बाहर कर दिया। नतीजा जो स्कोर बनाने में न्यूजीलैंड को पूरे 20 ओवर खेलने पड़े, भारतीय बल्लेबाजों ने केवल 13.2 गेंद में उसे हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा जिन्होंने 113 रन की विस्फोटक पारी खेली। अभिषेक के अलावा वैभव सू्र्यवंशी ने 45 रन की आतिशी पारी खेली। दोनों ने मिलकर केवल 43 गेंद में 133 रन की साझेदारी की। इस जीत से गदगद कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को खास सलाह दी है।

Team India

टीम इंडिया (साभार-x)

कोच गंभीर ने दी खास सलाह

इस ऐतिहासिक जीत से गदगद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अय्यर एंड कंपनी को खास सलाह दी है। दो मैच अब भी खेला जाने हैं और इससे पहले उन्होंने टीम इंडिया की तस्वीर शेयर करते हुए अय्यर एंड कंपनी को 'विनम्र' होने की सलाह दी है। ऐसी जीत के बाद यह सलाह बेहद खास है, क्योंकि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि इस तरह की अप्रत्याशित जीत के बाद टीम भटक जाती है।

End of Feed