पृथ्वी शॉ को लेकर गौतम गंभीर ने दी कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट को बड़ी सलाह

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 1, 2023, 05:19 PM IST

मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले धाकड़ युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के करियर को पटरी पर वापस लाने के लिए गौतम गंभीर ने कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट को बड़ी सलाह दी है। जानिए गंभीर ने इस बारे में क्या कहा?

नई दिल्ली: भारत के पास इन दिनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का बड़ा पूल तैयार हो गया है। हर दिन नए खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं लेकिन इस प्रतिस्पर्धा में कुछ शानदार खिलाड़ियों की चमक फीकी पड़ती जा रही है। इन खिलाड़ियों के पास प्रतिभा तो अपार है लेकिन वो इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं। शुरुआती चमक बिखेरने के बाद वो ओझल से हो गए हैं।

Prithvi-Shaw

पृथ्वी शॉ(साभार Delhi Capitals)

ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ। पृथ्वी शॉ अपने स्कूली क्रिकेट के दिनों से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 विश्व कप जीता था। लेकिन डोपिंग मामले में बैन लगने और फिटनेस टेस्ट में असफल रहने के बाद उनका टीम इंडिया में करियर डामाडोल नजर आने लगा है।

End of Feed