कोच गंभीर ने खोला संजू की प्लेइंग इलेवन में वापसी का राज

टीम इंडिया के हेड कोच गंभीर ने बताया कि आखिर क्यों संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में वापस बुलाया गया। संजू को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मौका मिला था, उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने सलामी बल्लेबाज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि आखिर इस बल्लेबाज की प्लेइंग इलेवन में वापसी कैसे हुई? अब तक ऐसा लग रहा था कि टॉप थ्री में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया था, लेकिन गंभीर के अनुसार यह कदम टॉप ऑर्डर में और आक्रमकता और शुरुआती ओवर में तेजी से रन बनाने के उद्देश्य से उठाया गया था।

sanju samson

संजू सैमसन (साभार-X)

जियोहॉटस्टार पर बोलते हुए, गंभीर ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि यह बदलाव लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के लिए किया गया था।

End of Feed