Gautam Gambhir PC: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जबसे टीम इंडिया का ऐलान किया गया था तब से हर्षित राणा के सेलेक्शन पर सवाल उठ रहे थे। हर्षित राणा को वनडे और टी20 दोनों स्क्वॉड में जगह मिली थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर पक्षपात का आरोप लग रहा था। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद कोच गंभीर ने इस पर खुलकर जवाब दिया है। गंभीर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर वह हर्षित के सवाल पर भड़क गए। उन्होंने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है जो उनके सेलेक्शन पर सवाल उठा रहे थे।
गौतम गंभीर (साभार-Screengrab)
शर्मनाक है सेलेक्शन पर सवाल उठाना
गंभीर ने इस पर जवाब देते हुए कहा 'यह शर्मनाक है कि आप 23 साल के एक लड़के को व्यक्तिगत रूप से टारगेट कर रहे हैं। हर्षित के पिता कोई पूर्व चेयरमैन नहीं हैं। उन्होंने अपनी योग्यता के आधार पर टीम में जगह बनाई है। किसी एक व्यक्ति को टारगेट करना सही नहीं है। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग बिल्कुल गलत है।
हम सभी की नैतिक ज़िम्मेदारी है कि भारतीय क्रिकेट अच्छा करे। अपने यूट्यूब चैनल को चलाने के लिए कुछ भी मत कहिए। अगर निशाना बनाना है तो मुझको बनाइए। मैं संभाल लूंगा, लेकिन उस बच्चे को अकेला छोड़ दीजिए, और यह बात सभी युवा खिलाड़ियों पर लागू होती है।”
हर्षित राणा का क्रिकेट करियर
नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले हर्षित राणा ने एक साल के भीतर तीनों फॉर्मेट खेल लिए हैं। उन्होंने भारत के लिए 2 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी20 मुकाबलों में क्रमश: 4, 10 और 5 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में हर्षित राणा का प्रदर्शन शानदार रहा था, जिसके दम पर उनका सेलेक्शन टीम इंडिया में किया गया था। 33 आईपीएल में हर्षित के नाम 40 विकेट हैं।भारत की वनडे टीम (ODI Squad):
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।
भारत की टी20 टीम (T20I Squad):
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।
