Gautam Gambhir: खराब पिच पर दुनिया से अलग गंभीर की राय, बोले-जैसी मांगी थी वैसी मिली

पिच पर लगातार उठते सवाल पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने जवाब दिया। गंभीर ने कहा कि पिच मुश्किल नहीं थी। हालांकि, उनकी राय बाकी क्रिकेटरों की राय से एकदम अलग रही जिन्होंने इस पिच को लेकर सवाल खड़े किए।

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट 3 दिन भी नहीं चला। तीसरे दिन के दूसरे सेशन में ही टीम इंडिया को 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। 124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 9 विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना पाई। लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच को पिच में कोई भी गलती नजर नहीं आई। इससे पहले कई पूर्व खिलाड़ियों ने ईडेन गार्डन्स की टर्निंग पिच पर सवाल खड़े किए थे। लेकिन जैसा की सब जानते हैं कि दुनिया से अलग राय रखने वाले गंभीर ने एक बार फिर इस पिच को अनप्लेयबल मानने से इनकार कर दिया।

ind vs sa

गौतम गंभीर (साभार-X ScreenGrab)

जैसी मांगी थी वैसी ही पिच थी

End of Feed