दिखता नहीं है, व्हाइट बॉल के सुपर कोच गंभीर ने रेड बॉल क्रिकेट पर आलोचकों को दिया जवाब

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर आलोचकों को जवाब दिया। व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कोच गंभीर का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में अच्छा नहीं रहा। अब उन्होंने इस पर आलोचकों को जवाब दिया है।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले शुभमन गिल को टीम से बाहर करना हो या फिर संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना, ऐसे कुछ फैसले गौतम गंभीर ने लिए जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हुई, लेकिन रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत ने उस सारे सवालों और उन्हें पूछने वाले आलोचकों की जुबान बंद कर दी। अब गंभीर एक वर्ल्ड कप विनिंग टीम के कोच हैं और उनकी कोचिंग में टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट में दो आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी है, लेकिन इन उपलब्धियों से उनकी रेड बॉल क्रिकेट की नाकामी छुपाई नहीं जा सकती।

gautam gambhir Statement

गौतम गंभीर (साभार-X)

न्यूजीलैंड और अफ्रीका ने घर पर रौंदा

बांग्लादेश के खिलाफ भले ही गंभीर की कोचिंग में रेड बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया ने विजयी आगाज किया हो, लेकिन सच यह भी है कि न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने पहली बार घर पर भारत का सूपड़ा साफ किया। न्यूजीलैंड ने पहली बार 3-0 से और साउथ अफ्रीका ने 2-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। इस दाग को शायद ही कोई भूल पाएगा। अब रेड बॉल क्रिकेट में अपनी असफलता को लेकर पहली बार गंभीर ने चुप्पी तोड़ी है।

End of Feed