रोहित-विराट संन्यास के बाद अब टीम इंडिया में गंभीर युग की शुरुआत

5 दिन के भीतर टीम इंडिया के दो दिग्गज क्रिकेटरों ने रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। बीते बुधवार को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और अब विराट ने सबको चौंका दिया। विराट और रोहित के जाने से अब टीम इंडिया में हेड कोच गौतम गंभीर की ताकत बढ़ जाएगी।

बीते बुधवार को रोहित शर्मा और अब विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ने टीम इंडिया में गौतम गंभीर की ताकत को बढ़ा दिया है। ये दो खिलाड़ी ऐसे थे जो गंभीर के साथ कभी खेले थे और उनके खिलाफ गंभीर जा नहीं सकते थे। लेकिन अब जब 3 में से दो फॉर्मेट को दोनों ने अलविदा कह दिया है तो अब सही मायनों में टीम इंडिया के भीतर गौतम गंभीर युग की शुरुआत हो गई।

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर (साभार-X)

एक वक्त था जब ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया के भीतर अपनी ताकत दिखानी चाही थी, लेकिन उन्हें पद छोड़ना पड़ा। एक दौर वो भी आया जब अनिल कुंबले टीम के ‘सुपरस्टार कल्चर’ से परेशान थे, लेकिन वहां भी हार कोच की हुई। अब समय बदल चुका है और ऐसा लगता है कि गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट के वह बिरले मुख्य कोच होंगे जिनके पास कप्तान से ज्यादा ताकत है।

End of Feed