IND vs WI: 'टेस्ट को जिंदा रखना है तो..' सीरीज जीतने के बाद गौतम गंभीर ने दिल्ली की पिच पर जताई नाराजगी

Gautam Gambhir Angry: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। अरुण जेटली स्टेडियम में सीरीज का दूसरा मैच खेला गया, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का मानना है कि दिल्ली की पिच बेहतर हो सकती थी।

Gautam Gambhir Angry: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने दिल्ली की अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। भारत ने सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 7 विकेट से जीतकर यह क्लीन स्वीप पूरा किया। न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू मैदान पर 3-0 से मिली करारी हार के बाद, भारत ने अहमदाबाद और दिल्ली दोनों जगहों पर तुलनात्मक रूप से सपाट पिचें तैयार की थीं।

Gautam Gambhir BCCI

गौतम गंभीर (फोटो- BCCI)

गंभीर की पिच पर आपत्ति: तेज गेंदबाजों को भी मिले मदद

गंभीर का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक और जीवंत बनाए रखने के लिए पिचों में सुधार की गुंजाइश है, खासकर तेज गेंदबाजों के लिए।गंभीर ने पिच पर आपत्ति जताते हुए कहा, "मुझे लगा था कि यहां हमें बेहतर विकेट मिल सकता था। तेज गेंदबाजों के लिए भी पिच में कुछ होना चाहिए। मुझे पता है कि हम स्पिनर्स की अहम भूमिका के बारे में बात करते रहते हैं, लेकिन जब आपके पास दो अच्छे तेज गेंदबाज हों, तो आप चाहते हैं कि वे मैच में बने रहें।"

End of Feed