विवादः इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरने वाली थी पाक टीम, इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू दिखाने से PCB बौखलाया

PCB Furious On Imran Khan Son's Interview: इंग्लैंड-पाकिस्तान पहले टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस बात से नाराज हो गया कि ब्रॉडकास्टर ने जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू किया। बात यहां तक पहुंच गई थी कि मैच में लंच ब्रेक के बाद पीसीबी चाहती थी पाकिस्तानी टीम बहिष्कार करते हुए मैदान पर ना उतरे। जानिए पूरा मामला।

ENG vs PAK TEST: लंदन के लॉर्ड्स मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान, लंच के बाद के सेशन में मैदान पर न उतरने के बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने विचार किया था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ब्रॉडकास्टर 'स्काई स्पोर्ट्स' ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों के साथ माइकल एथरटन का इंटरव्यू दिखाया। इमरान खान अगस्त 2023 से कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में बंद हैं।

PCB Furious Over Broadcaster Taking Interview Of Imran Khan Sons During Lords Test

लॉर्ड्स टेस्ट में एक इंटरव्यू को लेकर हुआ विवाद (AP/PTI)

यह इंटरव्यू एथरटन ने मैच शुरू होने से पहले लिया था। 18 मिनट के इस इंटरव्यू में इमरान खान के बेटों, सुलेमान खान और कासिम खान ने अपने पिता की सेहत और जेल में उनकी सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। उन्होंने जेल में इमरान खान को सही मेडिकल इलाज दिलाने के लिए चल रही कोशिशों के बारे में भी बात की।

End of Feed