ICC पर भड़क उठे पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा, लगाए ये आरोप

  • Agency by: भाषा
  • Updated Sep 15, 2023, 09:39 PM IST

Arjuna Ranatunga slams ICC: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को 1996 में विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा आईसीसी पर भड़क उठे हैं। रणतुंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को आड़े हाथों लेते हुए विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था को ‘ अधिकार विहीन’ करार दिया जो सभी प्रमुख फैसले करने का अधिकार एक देश को देने के लिए तैयार है।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को आड़े हाथों लेते हुए विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था को ‘ अधिकार विहीन’ करार दिया जो सभी प्रमुख फैसले करने का अधिकार एक देश को देने के लिए तैयार है। रणतुंगा ने व्यंगात्मक लहजे में कहा,‘‘ आईसीसी अधिकार विहीन संस्था है। वह बेहद गैर पेशेवर तरीके से काम करती है। मेरा मानना है कि वह एक ऐसी संस्था है जिसको क्रिकेट का बचाव करना चाहिए। क्रिकेट पर आईसीसी का नियंत्रण होना चाहिए किसी एक देश का नहीं।’’

Arjuna Ranatunga slams ICC

अर्जुन रणतुंगा (Instagram)

उन्होंने यहां चुनिंदा संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सवाल उठाने के लहजे में कहा, ‘‘आप एशिया कप लें। टूर्नामेंट से पहले आपके पास नियम हैं, लेकिन उस एक मैच (भारत बनाम पाकिस्तान) से पहले, उन्होंने नियम बदल दिए। एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) कहां है? आईसीसी कहां है?’’

End of Feed