श्रीलंका अंडर-19 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की गोली मारकर हत्या

श्रीलंका की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान धम्मिका निरोशना की उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानिए क्या है पूरा मामला?

KEY HIGHLIGHTS
  • धम्मिका निरोशना की गोली मारकर हत्या
  • श्रीलंका की अंडर-19 टीम के थे कप्ता
  • साल 2004 में सभी फॉर्मेट से ले लिया था संन्यास

कोलंबो: श्रीलंका की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान धम्मिका निरोशना की बुधवार को उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो 41 वर्ष के थे। हत्या करने वाले शख्स की पहचान नहीं हो सकी है। श्रीलंका पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Dhammika Niroshana

धम्मिका निरोशना

छोटा रहा क्रिकेट करियर

निरोशना को श्रीलंका की सीनियर टीम के लिए खेलने का कभी मौका नहीं मिला। उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज , उपुल थरंगा और परवेज माहरूफ के साथ अंडर-19 क्रिकेट खेली थी। साल 2001 से 2004 के बीच निरोशना ने गॉल क्रिकेट क्लब के लिए 12 प्रथम श्रेणी और 8 लिस्ट ए मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने तकरीबन 300 रन बनाए और 19 विकेट अपने नाम किए।

End of Feed