Video: मोहसिन नकवी को खुद पाकिस्तान के प्लेयर ने कह दिया ट्रॉफी चोर, सरेआम कर दी बेइज्जती

Kamran Akmal Video: अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने भी बिना नाम लिए पीसीबी चीफ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वह एशिया कप की ट्रॉफी अपने साथ लेकर भाग गए थे। कामरान अकमल ने बिना नाम लिए मोहसिन नकवी पर ट्रॉफी चोरी का आरोप लगाया

Kamran Akmal Video: एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने ट्रॉफी जीती थी। हालांकि, भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इंकार कर दिया था। इसके बाद नकवी वह ट्रॉफी अपने साथ ही लेकर चले गए थे। इस मामले पर अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने भी बिना नाम लिए पीसीबी चीफ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वह एशिया कप की ट्रॉफी अपने साथ लेकर भाग गए थे। कामरान अकमल ने बिना नाम लिए मोहसिन नकवी पर ट्रॉफी चोरी का आरोप लगाया।

Kamran Akmal

कामरान अकमल मोहसिन नकवी (फोटो साभार- X/@Iam_Rohit_G)

मोहसिन नकवी पर साधा निशाना

कामरान अकमल एक वीडियो में कहते सुने जा सकते हैं कि पाकिस्तान का कोई गेम प्लान नहीं है। उन्होंने कहा, 'आप टीमों से जीतेंगे नहीं तो आईसीसी इवेंट क्या ट्रॉफी चोरी करके ले आनी है? या खेलकर लानी है, जीत कर लानी है, टीम बनानी है, ऐसे थोड़ी आनी है।' कामरान अकमल ने पीसीबी चीफ के साथ-साथ पाकिस्तानी टीम की भी आलोचना की। अकमल ने अपने बयान में पूरी पाक टीम को आड़े-हाथों लिया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भी जमकर आलोचना की। देखें वीडियो-

End of Feed