पाकिस्तानियों को नहीं पच रही वैभव सूर्यवंशी की शोहरत, पूर्व क्रिकेटर ने कह दिया 'बबलू'

Vaibhav Sooryavanshi: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने आरसीबी को आईपीएल 2026 जीतने की बधाई भी दी। इसी दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए कहा, 'हां ये होता कि बबलू का फाइनल इस टीम आरसीबी के साथ होता तो थोड़ा अलग मैच होता।

Vaibhav Sooryavanshi: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ तो की, लेकिन इसी बीच उन्होंने 15 साल के वैभव को 'बबलू' कह दिया। बासित अली का ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 55 साल के बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि विराट कोहली अब उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां उनके बारे में बात करना मायने नहीं रखता। बस उनका डेडिकेशन देखना चाहिए।

Vaibhav Sooryavanshi Basit Ali

वैभव सूर्यवंशी और बासित अली (फोटो साभार- X/IPL)

बासित अली ने वैभव को कहा बबलू

बासित अली बोले, 'वो क्रिकेट में इंवॉल्व रहता है। उसका दिमाग चलता रहता है। फील्डिंग में कैच पकड़ता है, थ्रो करता है या अच्छा प्रदर्शन करता है तो कितना मगन होता है। 20 ओवर फील्डिंग और 20 ओवर बैटिंग... ऐसे ही लोगों को ऊपर वाला नाम नहीं देता। चेज मास्टर टॉप क्लास है। प्लेयर ऑफ द मैच उनको दिया गया जो सही है।' बासित अली ने आरसीबी को आईपीएल 2026 जीतने की बधाई भी दी। इसी दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए कहा, 'हां ये होता कि बबलू का फाइनल इस टीम आरसीबी के साथ होता तो थोड़ा अलग मैच होता। जितने बच्चे हैं जो विराट कोहली या बबलू को देखते हैं, उनसे सीखें कि क्रिकेट में जो मेहनत करेगा वही कामयाब होगा।'

End of Feed