T20 World Cup: श्रीलंका ने पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 16, 2024, 03:42 PM IST

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक नई डेवलपमेंट की है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज को श्रीलंका टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में जून में खेला जाएगा।

T20 World Cup: श्रीलंका ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को जून में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 तक शनिवार को टीम का तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया। इस समय 1992 विश्व कप विजेता जावेद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स के क्रिकेट परिचालन निदेशक और मुख्य कोच के तौर पर काम कर रहे हैं।

Former Pakistan Pacer Aaqib Javed

आकिब जावेद (साभार-X)

श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डी सिल्वा ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम आकिब का स्वागत करते हैं और हमारा मानना है कि खेलने और कोचिंग दोनों में उनका अपार अंतरराष्ट्रीय अनुभव हमारे गेंदबाजों को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले अच्छी स्थिति में लाने में मदद करेगा जिनमें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप शामिल है। ’’

End of Feed