डेविड गॉवर ने की ऋषभ पंत की जमकर तारीफ, कहा-उन्होंने वो कर दिखाया जिसके दूसरे देखते हैं सपने

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान डेविड गॉवर ने टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

मैनचेस्टर: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर को इस बात में जरा भी संदेह नहीं है कि वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं लेकिन उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत वो कर दिखाया है जिसका ‘दूसरे केवल सपना देख सकते हैं’। खेल के सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक गॉवर ने यहां खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन पैर में फ्रेक्चर के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरने की प्रशंसा की। 68 वर्षीय गॉवर ओल्ड ट्रैफर्ड में चल रहे मैच के दौरान लंकाशर क्रिकेट क्लब के साथ काम कर रहे हैं।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत (फोटो स्टोरी AP)

गॉवर ने पीटीआई को बताया,'हमने हमेशा कहा है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ होते हैं। किसी वजह से जब आप बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हैं तो वे दाएं हाथ के बल्लेबाजों से ज्यादा शालीन लगते हैं। मैंने बचपन से ही बाएं हाथ के कई बेहतरीन बल्लेबाजों को खेलते देखा है जैसे गैरी सोबर्स। और जब मैं पहली बार कमेंट्री बॉक्स में आकर इनका जिक्र कर रहा था तो ब्रायन लारा शायद उनमें से सबसे बेहतरीन थे। अब हमारे पास बेन डकेट नाम का खिलाड़ी है। उसकी शैली मुझसे बिल्कुल अलग है। लेकिन उसे देखना अद्भुत है। लेकिन जब आप इस श्रृंखला के संदर्भ में बात करते हैं तो आप ऋषभ पंत को नहीं भूल सकते।'

End of Feed